रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि कर्नाटक में बेंगलुरु के पास नंदी हिल्स में फिसलने के बाद 300 फीट नीचे चट्टान पर फंसे एक ट्रेकर को एमआई17 हेलीकॉप्टर के ज़रिए वायुसेना ने बचा लिया है। मंत्रालय ने तस्वीरें शेयर कर बताया कि हेलीकॉप्टर के फ्लाइट गनर को ट्रेकर के पास ले जाकर उसे लिफ्ट अप किया गया था।