भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक फैन के सवाल '800 टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ना आपके लिए संभव होगा' पर जवाब दिया, "यह लक्ष्य पहुंच से बहुत दूर है।" दरअसल, सर्वाधिक 800 टेस्ट विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले पूर्व श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने कहा था कि अश्विन भविष्य में उनका रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।