पांच दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल व डीज़ल के दाम

देशभर में पेट्रोल और डीज़ल के दामों में शनिवार को 5 दिन में चौथी बार बढ़ोतरी की गई। दिल्ली में 80 पैसे/लीटर की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत ₹98.61/लीटर जबकि डीज़ल की कीमत ₹89.87/लीटर हो गई है। मुंबई में पेट्रोल व डीज़ल की कीमत क्रमशः 84 पैसे/लीटर व 85 पैसे/लीटर बढ़कर ₹113.35/लीटर व ₹97.55/लीटर हो गई है।