पांच साल करूंगा पूरे, नहीं दूंगा इस्तीफा: इस्लामाबाद की रैली में पाक पीएम इमरान खान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने इस्तीफे की चर्चाओं के बीच इस्लामाबाद की रैली में कहा है कि वह इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि वह लोगों के विकास के लिए राजनीति में आए थे। बकौल इमरान, "जब हम पांच साल पूरा करेंगे...तो पूरा मुल्क देखेगा कि इतिहास में...दूसरी किसी सरकार ने उतनी गरीबी कम नहीं की...जितनी हमने की।"