पाक एयरलाइन के उड़ते विमान में यात्री ने खिड़की पर मारी लात व फर्श पर लेटा, सामने आए वीडियो
पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरलाइन्स की पेशावर से दुबई जा रही फ्लाइट में हंगामा करते एक यात्री के वीडियो सामने आए हैं। वह अचानक सीटों पर घूंसे मारने लगा और वीडियो में विमान की खिड़की को लात मारकर तोड़ने की कोशिश करता, फर्श पर लेटता और फ्लाइट क्रू से बहस करता दिखा। बकौल रिपोर्ट्स, बाद में उसे सीट से बांधकर लाया गया।