inshorts

पाक और टीआरएस के बोल एक जैसे हैं: सर्जिकल स्ट्राइक पर केसीआर के बयान के बाद अनुराग

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के 'सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने में कुछ भी गलत नहीं है' बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है, "पाकिस्तान के बोल, कांग्रेस के बोल और टीआरएस के बोल एक जैसे ही हैं।" उन्होंने कहा, "सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न चिह्न खड़ा कर...मुख्यमंत्री जी, आपने सेना की बहादुरी पर सवाल खड़ा किया है।"