महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद अपनी 6 महीने की बेटी के लिए पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारूफ के 'गोद वाले' जश्न की तस्वीर वायरल हो गई है। पाकिस्तान क्रिकेट ने ट्वीट किया, "बच्ची के जन्म के बाद...वापसी करते हुए सिर्फ दूसरे मैच में ही हमारी कप्तान ने अर्धशतक जड़ा...और उन्होंने इसे...बेटी फातिमा को...समर्पित किया।"