पाक की अदालत ने हिंसा से जुड़े 2 मामलों में पूर्व पीएम इमरान खान को किया बरी
पाकिस्तान की एक अदालत ने हिंसा से जुड़े 2 मामलों में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ पर्याप्त सबूत न होने के चलते उन्हें बरी कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 9 मई 2023 को इमरान खान के समर्थकों ने कथित भ्रष्टाचार मामले में उनकी गिरफ्तारी के बाद संवेदनशील सैन्य प्रतिष्ठानों सहित सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था।