पाक की परमाणु हथियारों को सुरक्षित रखने की प्रतिबद्धता को लेकर आश्वस्त हैं: अमेरिका
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप-प्रवक्ता वेदांत पटेल ने सोमवार को कहा, "पाकिस्तान की परमाणु हथियारों को सुरक्षित रखने की प्रतिबद्धता व क्षमता को लेकर अमेरिका आश्वस्त है।" उन्होंने कहा, "अमेरिकी हितों के लिए एक सुरक्षित और समृद्ध पाकिस्तान हमेशा महत्वपूर्ण है।" इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पाकिस्तान को दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक बताया था।