पाक की हार के बाद रमीज़ राजा ने भारतीय रिपोर्टर का छीना फोन, पूछा- आप इंडिया से होंगे?

एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान की हार के बाद पीसीबी चेयरमैन रमीज़ राजा द्वारा एक भारतीय रिपोर्टर पर गुस्सा होने और उनका फोन छीनने का एक वीडियो वायरल हो गया है। पत्रकार ने रमीज़ से पूछा, "लोग बहुत दुखी हैं। आप उन्हें क्या संदेश देंगे?" रमीज़ ने नाराज़ होकर कहा, "आप इंडिया से होंगे? आप तो बहुत खुश होंगे?"