केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) को फिर से हासिल करना अगला एजेंडा है। सिंह ने कहा कि जिस नेतृत्व के पास धारा 370 को खत्म करने की क्षमता और इच्छाशक्ति है, वह पाकिस्तान के अवैध कब्ज़े से पीओजेके को फिर से हासिल करने की क्षमता रखता है।