भारतीय टीम के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने हार्दिक पांड्या द्वारा एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर में मैच जिताऊ छक्का लगाने के बाद उन्हें झुककर सलाम किया जिसकी तस्वीर वायरल हुई है। भारत ने 19.4-ओवरों में 148-रनों का लक्ष्य हासिल कर पाकिस्तान को हराया और हार्दिक ने 17-गेंदों में 4 चौके व एक छक्का लगाकर नाबाद 33-रन बनाए।