पाक के दूसरे सबसे बड़े बैंक पर यूएस ने मनी लॉन्डरिंग केस में लगाया ₹4.14 अरब का जुर्माना

नैशनल बैंक ऑफ पाकिस्तान (एनबीपी) पर मनी लॉन्डरिंग केस में अमेरिका ने ₹4.14 अरब का जुर्माना लगाया है। न्यूयॉर्क स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज़ के अधीक्षक ने कहा, "एनबीपी ने बार-बार नियामक चेतावनी के बाद भी...अपनी न्यूयॉर्क शाखा में गंभीर अनुपालन कमियों को...वर्षों तक बने रहने दिया।" आदेश के अनुसार, एनबीपी ने ₹2.63 अरब जुर्माना देने पर सहमति जताई है।