पाक के पहले सिख पुलिस अफसर को देश की खुफिया एजेंसियों ने कथित तौर पर किया अगवा

बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को ट्वीट किया, "पाकिस्तानी मीडिया में खबरें हैं कि पाकिस्तान के पहले सिख पुलिस अधिकारी गुलाब सिंह शाहीन को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों ने कथित तौर पर अगवा कर लिया है।" उन्होंने लिखा, "हम उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग से अनुरोध है कि वह जल्द-से-जल्द इस मुद्दे को उठाएं।"