पाक के पीएम ने पहले दिन साप्ताहिक छुट्टियों की संख्या घटाई, ऑफिस के टाइम में किया बदलाव
पाकिस्तान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने पदभार संभालने के पहले दिन सरकारी ऑफिस में 2 साप्ताहिक छुट्टियों की संख्या घटा दी और ऑफिस का समय सुबह 10 बजे के बजाय 8 बजे कर दिया। उन्होंने बताया कि अब रविवार को अवकाश रहेगा। बकौल पीएम, "हम जनता की सेवा करने के लिए आए हैं...एक भी पल बर्बाद नहीं होना चाहिए।"