पाक के शाहनवाज़ ने धोनी के साथ शेयर की फोटो, उन्हें 'सपनों के खिलाड़ियों में से एक' बताया

पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहनवाज़ दहानी ने टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के मेंटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक फोटो शेयर की है। शाहनवाज़ ने लिखा, "क्या रात थी...पाकिस्तान की जीत...और मेरे सपनों के खिलाड़ियों में से एक एम.एस. धोनी से मिलने की खुशी को भुलाया नहीं जा सकता।" शाहनवाज़ टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान के रिज़र्व खिलाड़ी हैं।