एम.एस. धोनी के समर्थक व पाकिस्तान के सुपरफैन 'चाचा शिकागो' टी20 विश्व कप में आज होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के लिए दुबई पहुंचे हैं। 'चाचा शिकागो' नीले व हरे रंग (भारत-पाकिस्तान) की जर्सी पहने हुए दिखे जिस पर धोनी की तस्वीर छपी है। उन्होंने एक मास्क भी डिज़ाइन किया है जिस पर 'वेलकम बैक धोनी' लिखा हुआ है।