पाकिस्तान के एक हिल स्टेशन में बर्फीले तूफान के कारण अपने वाहनों में फंसने से कम-से-कम 21 पर्यटकों की ठंड से मौत हो गई। मुरी इलाके में करीब 1,000 वाहनों के फंसे होने की खबर है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट कर कहा है कि वह पर्यटकों की दुखद मौत से स्तब्ध और परेशान हैं।