inshorts

पाक के ज़ाहिद के नाम दर्ज हुआ डेब्यू टेस्ट की एक पारी में सर्वाधिक रन देने का विश्व रिकॉर्ड

पाकिस्तान के लेग स्पिनर ज़ाहिद महमूद के नाम डेब्यू टेस्ट की एक पारी में सर्वाधिक रन देने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। 34-वर्षीय ज़ाहिद ने रावलपिंडी टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 33-1-235-4 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए। ज़ाहिद से पहले श्रीलंका के सूरज रणदीव ने डेब्यू टेस्ट की एक पारी में सर्वाधिक रन (222) दिए थे।