पाक को गोपनीय जानकारी देने के आरोपी वैज्ञानिक की एटीएस हिरासत 15 मई तक बढ़ी

पुणे (महाराष्ट्र) की एक विशेष अदालत ने पाकिस्तानी एजेंट को गोपनीय जानकारी देने के आरोपी डीआरडीओ के वैज्ञानिक की एटीएस हिरासत 15 मई तक के लिए बढ़ा दी है। 4 मई को पुणे से गिरफ्तार किए गए वैज्ञानिक को पहले 9 मई तक की हिरासत में भेजा गया था। एक एटीएस अधिकारी ने इसे हनी ट्रैप का मामला बताया था।