पाक टीम की आलोचना करने वाली पत्रकार को सरफराज़ ने कहा 'तथाकथित पत्रकार', हुआ विवाद

भारत से हार के बाद पाकिस्तानी टीम की आलोचना करने वाली एक महिला पत्रकार को पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सरफराज़ अहमद ने 'तथाकथित महिला पत्रकार' बताया है। सरफराज़ ने पाकिस्तानी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि स्लो ओवर रेट के कारण टीम को नुकसान हुआ। इस पर एक फैन ने कमेंट किया, "क्या कप्तान...स्लो ओवर रेट के ज़िम्मेदार नहीं हैं?"