पाक तालिबान ने ली पेशावर में हुए आत्मघाती हमले की ज़िम्मेदारी, 46 हुई मृतकों की संख्या
पाकिस्तान के पेशावर स्थित मस्जिद में सोमवार को हुए आत्मघाती हमले की ज़िम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (पाकिस्तानी तालिबान) ने ली है। पाकिस्तानी तालिबान के एक आतंकी ने कहा कि यह हमला पिछले साल अगस्त में अफगानिस्तान में मारे गए उसके भाई की मौत का बदला है। अधिकारियों ने बताया कि हमले में अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है।