पाक दौरे से कुछ हफ्ते पहले हमारे खिलाड़ियों को धमकी मिली थी: न्यूज़ीलैंड क्रिकेट खिलाड़ी संघ
न्यूज़ीलैंड क्रिकेट प्लेयर्स असोसिएशन के प्रमुख हीथ मिल्स ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान दौरे से पहले न्यूज़ीलैंड के कुछ खिलाड़ियों को जान से मारने की धमकी मिली थी। मिल्स ने क्रिकबज़ से कहा, "खिलाड़ियों को सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से धमकियां मिलीं और यह असामान्य था...हमारे विशेषज्ञों ने जांच की और निष्कर्ष निकाला कि ये गंभीर नहीं थे।"