पाकिस्तान ने अल-कायदा नेता अयमान अल-ज़वाहिरी को मारने वाले अमेरिकी ड्रोन हमले के लिए इस्लामाबाद के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल होने के तालिबान के दावों को खारिज किया है। पाकिस्तान के मुताबिक, ऐसे 'मनगढ़ंत आरोप बेहद निराशाजनक हैं'। दरअसल, अफगानिस्तान ने कहा था कि उसके हवाई क्षेत्र में गश्त के लिए ड्रोन का नाजायज़ इस्तेमाल उसकी सीमाओं का उल्लंघन है।