inshorts

पाक ने 'जाली' दस्तावेज़ों को लेकर एक चीनी कंपनी को 1 माह के लिए किया ब्लैकलिस्ट: रिपोर्ट

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की नैशनल ट्रांसमिशन ऐंड डिस्पैच कंपनी ने एक चीनी कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया है और उसे 1 महीने के लिए निविदा प्रक्रियाओं में भाग लेने से रोक दिया है। ब्लैकलिस्टेड कंपनी ने परियोजना की बोली के दौरान कथित तौर पर जाली दस्तावेज़ तैयार कर उसे संबंधित विभाग में जमा करवाया था।