इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20I में पाकिस्तान की 10 विकेट से जीत के बाद पूर्व पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने कहा है कि पाकिस्तान की खासियत यह रही कि उसने एक भी विकेट नहीं खोया। उन्होंने आगे कहा, "चेज़ करते हुए पाकिस्तान ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। पाकिस्तान ने पिछले साल इसी तरह भारत को हराया था।"