पाक ने भारत को हराया, टी20I में उसके खिलाफ दर्ज किया अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज़

पाकिस्तान ने रविवार को दुबई में एशिया कप 2022 के सुपर 4 चरण में भारत को 5 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 182 रन का लक्ष्य हासिल किया जो भारत के खिलाफ टी20I क्रिकेट में उसका सबसे बड़ा सफल रन चेज़ है। मैच में पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिज़वान ने सर्वाधिक 71(51) रन बनाए।