एक पाकिस्तानी पत्रकार ने पाकिस्तानी महिला फुटबॉलरों के शॉर्ट्स पहनने पर आपत्ति जताते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा, "हम...इस्लामिक देश हैं...मैं पूछना चाहता हूं कि ये लड़कियां शॉर्ट्स के बजाय...लेगिंग्स पहनकर क्यों नहीं खेल सकतीं?" टीम के मुख्य कोच अदील रिज़की ने कहा कि खेलों में 'प्रगतिशील होना चाहिए'। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने रिपोर्टर को 'पिछड़ी सोच' वाला कहा।