पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के बाद पाकिस्तानी पत्रकार अरफा फिरोज़ जकी ने कहा कि किस्मत ने भारत से बेहतर क्रिकेट खेली। उन्होंने ट्वीट किया, "अगर किस्मत ने भारत का साथ नहीं दिया होता तो भारत कभी भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं जीत पाता।" उनके पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट किया, "आपको खेल पत्रकारिता छोड़ देनी चाहिए।"