पाक पर श्रीलंका की जीत के बाद अफगानिस्तान में लोगों ने सड़कों पर मनाया जश्न

एशिया कप-2022 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की जीत के बाद अफगानिस्तान में लोगों ने घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर जश्न मनाया। श्रीलंका में अफगानिस्तान के राजदूत एम. अशरफ हैदरी ने खोस्त शहर का वीडियो शेयर किया है जिसमें लोग सड़कों पर नाचते दिख रहे हैं। वहीं, काबुल में लोग पाकिस्तान की फील्डिंग का मज़ाक उड़ाते दिखे।