पाक पीएम की पत्नी की दोस्त भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच 'भागीं' दुबई

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की दोस्त फराह खान भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच कथित तौर पर दुबई भाग गई हैं। इस दौरान फराह के बैग की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ की नेता रोमिना खुर्शीद आलम ने यह तस्वीर शेयर कर लिखा, "उनका बैग $90,000 (करीब ₹70 लाख) का है।"