पाकिस्तान के विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री इमरान खान पर एक घड़ी समेत अन्य देशों के प्रमुखों से मिले तोहफे बेचने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इमरान के सहयोगी ने दुबई में घड़ी बेची और $1 मिलियन (करीब ₹7.47 करोड़) उन्हें दिए गए। विपक्षी नेता मरियम नवाज़ ने कहा, "कोई व्यक्ति इतना असंवेदनशील, बहरा, गूंगा...अंधा कैसे हो सकता है?"