inshorts

पाक फैन ने रोहित से कहा- इस बार हाथ थोड़ा हल्का रखना, हमारे गेंदबाज़ नए हैं; वीडियो वायरल

पाकिस्तानी फैन ने रोहित शर्मा से ग्रिल के पार से ही मिलने के बाद उनसे हुई बातचीत का खुलासा किया है। फैन ने बताया कि हमने उनसे कहा, "इस बार हाथ थोड़ा हल्का रखना क्योंकि हमारे गेंदबाज़ नए हैं। शाहीन अफरीदी और मोहम्मद आमिर भाई भी नहीं हैं।" बकौल फैन, वह रोहित से मिलने के लिए पाकिस्तान से आए हैं।