पाक में आम चुनाव से पहले पीटीआई की रैली में हुआ विस्फोट, 4 लोगों की हुई मौत

बलूचिस्तान (पाकिस्तान) में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई की एक रैली में मंगलवार को हुए विस्फोट में 4 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। गौरतलब है, पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव होने हैं।

Load More