पाक में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह भारत में होने वाले विश्व कप का बहिष्कार कर सके: कनेरिया
पीसीबी चेयरमैन रमीज़ राजा के बयान 'अगर भारतीय टीम एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं आएगी तो पाकिस्तानी टीम भारत नहीं जाएगी' पर पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर दानिश कनेरिया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह आईसीसी इवेंट (विश्व कप-2023) का बहिष्कार कर सके...वहीं...भारत को बिल्कुल फर्क नहीं पड़ेगा...अगर पाकिस्तान वहां खेलने नहीं जाता है।"