कराची में एक मंदिर ढहाए जाने के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने ट्वीट किया है, "पाकिस्तान में ऐतिहासिक मंदिरों के ध्वस्तीकरण पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय चुप क्यों है?" उन्होंने लिखा, "धर्मांतरण, अपहरण, बलात्कार और हत्या जैसे अनगिनत अत्याचार हर दिन हो रहे हैं। कोई धार्मिक स्वतंत्रता नहीं है...दुनिया भर के हिंदुओं को अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए।"