inshorts

पाक में बाढ़ के पानी में गर्दन तक डूबकर रिपोर्टिंग करते चांद नवाब का वीडियो हुआ वायरल

पाकिस्तान में बाढ़ के पानी में गर्दन तक डूबकर रिपोर्टिंग करते चांद नवाब का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में चांद बोल रहे हैं, "पानी का बहाव तेज़ होता जा रहा है…अचानक यह बरसाती नाला आ गया था…जिसकी वजह से मैं फंस गया।" गौरतलब है, पाकिस्तान में बाढ़ से 1,130 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।