inshorts

पाक में बाढ़ व भारी बारिश के बीच 1000 लोगों की मौत, आधे से ज़्यादा पाकिस्तान जलमग्न: डॉन

पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, पाकिस्तान में बाढ़ और भारी बारिश के बीच 300 बच्चों समेत तकरीबन 1000 लोगों की मौत हो चुकी है और इससे देश की तकरीबन 15% आबादी प्रभावित हुई है। बकौल डॉन, वर्तमान में पाकिस्तान का आधे से अधिक हिस्सा जलमग्न है और 7 लाख घर बाढ़ में या तो बह गए या नष्ट हो गए।