पाकिस्तान में गलती से गिरी ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर वायुसेना की जांच पूरी हो चुकी है और इसमें एक से ज़्यादा अधिकारियों को ज़िम्मेदार ठहराया गया है। सरकारी सूत्रों ने बताया, "इस घटना को पूरी तरह से टाला जा सकता था...दोषी अधिकारियों को कड़ी सज़ा दी जाएगी।" गौरतलब है, यह जांच एयर वाइस मार्शल आर.के. सिन्हा द्वारा की गई है।