पाक राजनेता ने तीसरी शादी को लेकर ट्रोलिंग वाला पोस्ट किया शेयर, कहा- तारीफ के लिए शुक्रिया

पाकिस्तानी राजनेता आमिर लियाकत ने दूसरी पत्नी के तलाक की पुष्टि के कुछ ही घंटे बाद 18-वर्षीय लड़की से शादी की घोषणा की है। तीसरी शादी को लेकर ऑनलाइन ट्रोल होने पर 49-वर्षीय राजनेता ने ट्रोलिंग वाला पोस्ट 'ज़िंदगी तो आमिर लियाकत जी रहे हैं…हम तो...सिर्फ ऑक्सीजन को कार्बन डाइऑक्साइड बनाने आए हैं' शेयर कर लिखा, "तारीफों के लिए शुक्रिया।"