भारतीय रेसलर दीपक पूनिया ने सीडब्ल्यूजी 2022 में पुरुषों के फ्रीस्टाइल 86-किलोग्राम इवेंट के फाइनल में पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को हराकर स्वर्ण पदक जीता। दीपक ने अपने पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में यह स्वर्ण पदक जीता है। सीडब्ल्यूजी-2022 में शुक्रवार को भारत ने रेसलिंग में 3 स्वर्ण पदक जीते। वहीं, सीडब्ल्यूजी-2022 में कुल मिलाकर भारत के नाम 9 स्वर्ण हैं।