पाक वह देश है जो आग लगाता है और खुद को आग बुझाने वाले के तौर पर पेश करता है: भारत
भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा है, "हम सुनते रहते हैं कि पाकिस्तान आतंकवाद का पीड़ित है। यह देश आग लगाता है और खुद को आग बुझाने वाले के तौर पर पेश करता है।" भारत ने कहा, "पाकिस्तान ने इस उम्मीद के साथ अपने यहां आतंकियों का पालन-पोषण किया कि वह सिर्फ उसके पड़ोसियों को नुकसान पहुंचाएंगे।"