inshorts

पाक शांति की बात करता है और उसके पीएम ओसामा को शहीद बताते हैं: यूएन में भारत

संयुक्त राष्ट्र महासभा की एक बहस के दौरान भारत ने राइट टू रिप्लाय के तहत कहा, "पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि यहां शांति, सुरक्षा की बात करते हैं...जबकि उनके पीएम...ओसामा बिन लादेन जैसे वैश्विक आतंकवादी को शहीद बताकर महिमामंडित करते हैं।" भारतीय प्रतिनिधि ए. अमरनाथ ने कहा, "दोहरे चरित्र का इससे बेहतर सबूत और क्या होगा...जिसके लिए यह देश बदनाम है।"