पाक संसद ने कुलभूषण जाधव को मौत की सज़ा के खिलाफ अपील करने का दिया अधिकार

पाकिस्तान की संसद ने बुधवार को 'अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (समीक्षा और पुनर्विचार) विधेयक, 2020' को मंज़ूरी दे दी। इस विधेयक के तहत सेवानिवृत्त भारतीय नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव (51) पाकिस्तानी सैन्य अदालत द्वारा जासूसी करने और आतंकवाद फैलाने के आरोप में अप्रैल 2017 में सुनाई गई फांसी की सज़ा के खिलाफ उच्च अदालतों में अपील कर सकते हैं।