पाक-इंग्लैंड के रावलपिंडी टेस्ट में 1,768 रन बनने के बाद पिच को 'औसत से नीचे' किया गया रेट

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रावलपिंडी टेस्ट में इस्तेमाल हुई पिच को आईसीसी ने 'औसत से नीचे' रेट किया है और इस साल इस पिच को दूसरी बार यह रेटिंग मिली है। टेस्ट में 1,768 रन बने थे। मैच रेफरी ऐंडी पायक्रॉफ्ट ने कहा, "यह बहुत सपाट पिच थी...जिस पर गेंदबाज़ों को तकरीबन किसी भी तरह की मदद नहीं मिली।"