पाक-इंग्लैंड टेस्ट के बीच स्टैंड्स में कोहली के लिए पोस्टर लेकर खड़े दिखे पाकिस्तानी फैन्स

पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच मुल्तान में खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान स्टैंड्स में विराट कोहली के लिए पोस्टर लेकर खड़े दिखे 2 पाकिस्तानी फैन्स की तस्वीर वायरल हो गई है। एक फैन के पोस्टर पर लिखा था, "एशिया कप खेलने पाकिस्तान आइए किंग कोहली।" दूसरे के पोस्टर पर लिखा था, "हम आपको अपने किंग बाबर आज़म से ज़्यादा प्यार करेंगे।"

Load More