पाक-इंग्लैंड टेस्ट में टूटा निर्णायक परिणाम के साथ एक टेस्ट में सर्वाधिक रन बनने का रिकॉर्ड

रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड द्वारा पाकिस्तान को 74 रनों से हराने के साथ ही निर्णायक परिणाम के साथ एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक रन बनने का विश्व रिकॉर्ड टूट गया। मैच में कुल 1,768 रन बने। पिछला रिकॉर्ड 1921 में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच ऐडिलेड में खेले गए टेस्ट में बना था जिसमें 1,753 रन बने थे।