पाकिस्तान अगर भारत में नहीं खेलेगा तो वहां विश्व कप कौन देखेगा: रमीज़ राजा

पीसीबी चेयरमैन रमीज़ राजा ने 2023 वनडे विश्व कप को लेकर कहा, "पाकिस्तान अगर भारत में होने वाले विश्व कप में हिस्सा नहीं लेगा...तो इसे कौन देखेगा?" उन्होंने कहा, "हमारा रुख स्पष्ट है...अगर भारतीय टीम यहां (एशिया कप के लिए) आती है तो हम विश्व कप खेलने जाएंगे। अगर वे नहीं आएंगे...तो वे हमारे बिना विश्व कप खेल सकते हैं।"