पाकिस्तान आतंकवाद का सबसे बड़ा अपराधी और समर्थक: संयुक्त राष्ट्र में भारत

संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान द्वारा कश्मीर मुद्दे को फिर से उठाने पर प्रति​क्रिया देते हुए भारत ने कहा है, "यह (पाकिस्तान) आतंकवाद का सबसे बड़ा अपराधी और समर्थक है जो इससे (आतंकवाद) पीड़ित होने का ढोंग करता है।" यूएन में भारत के स्थायी मिशन की काउंसलर/लीगल एडवाइज़र काजल भट्ट ने आगे कहा, "जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा है और रहेगा।"