पाकिस्तान की अदालत ने ईशनिंदा के आरोप में स्कूल की प्रिंसिपल को सुनाई मौत की सज़ा

पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में एक स्कूल प्रिंसिपल सलमा तनवीर को मौत की सज़ा सुनाई गई है। सलमा ने 2013 में कथित तौर पर पैम्फलेट बांटे थे जिसमें पैगंबर मुहम्मद को इस्लाम का अंतिम पैगंबर मानने से इनकार कर खुद को इस्लाम का पैगंबर बताया था। तनवीर के वकील ने कहा था कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।